शर्ट वापस करने के झांसे में 93 हजार की ठगी

Spread the love

देहरादून। ऑन लाइन खरीदी शर्ट वापस करने के झांसे में 93 हजार रुपए गवां दिए। पीड़ित की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष राकेश गुसाईं ने बताया कि धोखाधड़ी को लेकर नरेंद्र सिंह सिंह रावत निवासी नन्दा देवी एंक्लेव, लोअर नेहरूग्राम ने तहरीर दी। कहा कि उन्होंने ऑनलाइन शर्ट खरीदी थी। जो शर्ट डिलीवर हुई वह ऑर्डर से अलग थी। शर्ट वापस करवाने के लिए गूगल में जाकर कस्टमर केयरनंबर तलाशा। वहां मिले नंबर पर संपर्क करने पर फोन पर बात करने वाले ने खुद को कंपनी से जुड़ा बताया। विश्वास में लेकर एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाया गया। इस तरह से झांसे में लेकर उनके खाते से 93,964 रुपये ट्रांसफर कर लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *