दिल्ली से आ रहा सैनिक हुआ जहरखुरानी का शिकार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। दिल्ली से रोडवेज की बस में कोटद्वार आ रहा एक सैनिक जहरखुरानी का शिकार हो गया। सैनिक को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती किया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पाटीसैंण के अंतर्गत ग्राम डोबलिया निवासी मनोज कुमार मंगलवार सुबह दिल्ली से कोटद्वार की ओर आ रहा था, इसी दौरान मलाना के समीप एक व्यक्ति ने मनोज से दोस्ती कर साथ में चाय पीने को कहा। बताया कि चाय पीने के बाद मनोज बेसुध हो गया। वाहन चालक व परिचालक ने उसे अस्तपाल में पहुंचाया। बताया कि जहरखुरानी मनोज का सामना व उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपये ले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *