रिश्ते हुए तार-तार, बेटे ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: पौड़ी जनपद के एक गांव में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक बेटे ने अपनी मां के साथ ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता की बेटी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि मेरा भाई जो कि मानसिक रुप से बीमार है, जिसका पूर्व में मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र सेलाकुईं देहरादून में ईलाज चल रहा है। वह 13 दिसम्बर को अचानक अपने घर वापस आ गया। पंकज द्वारा माता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। साथ ही माता व पिता द्वारा विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी गयी। सूचना की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा तत्काल प्रभारी निरीक्षक पौड़ी को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पौड़ी पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक पूनम शाह के सुपुर्द की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर पौड़ी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल अभियोग में नामजद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *