भारत की आत्मा है संविधान

Spread the love

आर्यकन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार में आयोजित की गई प्रतियोगिता

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। संविधान दिवस पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों को संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिक्षकों ने कहा कि संविधान भारत की आत्मा है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के गढ़वाल मण्डल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने संविधान की उददेशिका की शपथ दिलाते हुए बताया कि संविधान भारत का सर्वोच्च विधान है। जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू नेगी ने संविधान को देश की आत्मा बताते हुए कहा कि भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लम्बा लिखित संविधान है जिसमें 395 अनुच्छेद तथा 12 अनुसूचियाँ हैं और इन्हें 25 भागों में विभाजित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एन0एस0एस0 की कार्यक्रम अधिकारी अल्का बिष्ट ने बताया कि संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के निर्देशन में संविधान सभा द्वारा 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन में संविधान तैयार किया गया। संविधान सभा के सभी सदस्यों का स्मरण करके उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका रश्मि चौधरी, पुष्पा बलोधी, कीर्ति ध्यानी, विजयलक्ष्मी, दर्शनी रावत, दमयंती नेगी के साथ ही स्वयंसेवी रोजी, अलीशा, आयुषी चौहान, फिजा, हिना, इकरा, आरूषि, सलोनी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *