तेज रफ्तार थार का कहर, नाना और 2 मासूम नातियों को रौंदा; तीनों की हुई दर्दनाक मौत

Spread the love

गुरुग्राम ,2टौदी के गांव खोड़ में शनिवार रात तेज रफ्तार थार गाड़ी ने पैदल जा रहे तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे दो मासूम बच्चों और उनके नाना की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार खोड़ निवासी 53 वर्षीय सुभाष अपने नाती आठ वर्षीय जायद खान एवं छह वर्षीय ईशांत के साथ रात लगभग 11 बजे अपने भाई के घर से वापस अपने घर जा रहे थे।
इसी दौरान तेज गति एवं लापरवाही से आ रही एक थार गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों 10 से 30 फीट दूर तक जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के बाद आरोपित चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस छानबीन में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *