जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एकेश्वर के अंतर्गत पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में लोक संस्कृति दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अव्वल विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बच्चों को प्रतिदिन कुछ नया सीखने की ललक अपने भीतर पैदा करनी चाहिए। इस दौरान संस्कृति के संरक्षण के लिए भी बच्चों को प्रेरित किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने गढ़वाली-कुमाऊंनी सहित अन्य गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करने वाली छात्रा कनिष्का कैंथोला, मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में चयनित छात्र शिव सिंह रमोला, यश चौहान व छात्रा यशिका को सम्मानित किया गया। साथ ही राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले आयुष रावत, रोहित सिंह व संदेश रमोला को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी, सोनिया देवी, किशोर कुमार कैंथोला, सुनीता देवी, प्रमोद कुमार रमोला, प्रकाश कैंथोला, नीरज कुमार, प्रमोद रावत, कैलाश रावत, संजय कुमार, तपेंद्र बिष्ट, विजेता गडोई, रामेंद्र भंडारी, विश्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।