रामलीला के मंचन ने मोहा दर्शकों का मन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुरी में मंदाल घाटी रामलीला कमेटी की तरफ से रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला के पांचवें दिन भरत शत्रुघ्न का अपने ननिहाल से वापस अयोध्या लौटना सहित विभिन्न दृश्यों को दिखाया गया।
रामलीला मंचन का शुभारंभ कैलाश चंद्र देवरानी व मनोहर देवरानी ने संयुक्त रूप से किया। रामलीला मंचन में भरत व शत्रुघ्न अपनी ननिहाल से वापस अयोध्या लौटते है। जहां पर दोनों भाइयों को कोई अनहोनी का अहसास होता है। जहां पर भरत अपनी माता से पूरी घटना की जानकारी लेते है व भरत को पता चलता है कि राम को चौदह वर्ष का वनवास हो गया तो वे सीधे वन की ओर प्रस्थान करते हैं और राम से अयोध्या लौटने का आग्रह करते हैं। अंत में भरत राम की खड़ाऊं लेकर वापस अयोध्या लौट आते है। इस मौके पर महानंद ध्यानी, प्रकाश चंद्र देवरानी, अनीश खंतवाल, जानकी बल्लभ ध्यानी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *