नपं गजा के बूथों में प्रदेश महामंत्री ने जन संपर्क अभियान चलाया

Spread the love

नई टिहरी। नरेन्दनगर के नगर पंचायत गजा के निकटवर्ती बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने महा जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को केंद्र सरकार के नौ साल के सफल कार्यकाल के बारे बताया। उन्होंने कहा कि नौ सालों में देश की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग ही पहचान बनी है। शुक्रवार को नरेन्द्रनगर विधानसभा के नगर पंचायत गजा और आसपास के बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नौ साल विभिन्न योजनाओं को संचालन किया है, जिसका पात्र लोगों को लाभ मिल रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को वृहद स्तर पर चलाने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, मुफ्त राशन, कन्याधन योजना सहित तमाम कल्याकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे। साथ ही नए मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़ने का काम भी करें। मौके पर गजा नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गिरीशचंद्र बंठवाण, चतर सिंह, गजेन्द्र खाती, रतन सिंह रावत, मंगल सिंह, दिनेश बिजल्वाण, मुकेश प्रसाद, मदन लाल, भारती सजवाण, जोत सिंह असवाल, राजेन्द्र सिंह, अनिता, चंद्रिका बिजल्वाण, प्रेम सिंह, मुकेश थपलियाल, दौलत सिंह, जितेंद्र सिंह, शैलेंद्र चौहान, पुष्पा चौहान, कुन्दन दास, फ्यौला देवी,जगती दास आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *