युकां ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन का पुतला फूंका

Spread the love

बागेश्वर। जिला अस्पताल की बदहाली पर युवक कांग्रेस ने कड़ आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने पहले नगर में रैली निकाली। बाद में प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों को दरकिनार किया गया तो आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। अनदेखी कतई सहन नहीं की जाएगी। जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को तहसील मार्ग पर एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए नगर का भ्रमण किया। इसके बाद एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिला अस्पताल इन दिनों बदहाल हो गया है। यहां न तो नियमित पानी आता है और न अन्य सुविधाएं हैं। जिला अस्पताल सिर्फ रेफर सेंटर बनकर रह गया है। यहां डॉक्टर तो हैं, लेकिन उपकरण नहीं होने के कारण यहां लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बेहतर स्वास्थ सेवा लोगों को नहीं मिल पा रहा है। सरकार और जिला प्रशासन इस बदहाली को दूर करने का प्रयास तक नहीं कर रहा है। उन्होंने अस्पताल में जिलाधिकारी के नाम शिकायत पेटी रखने की मांग की। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के पुतले का दहन किया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, जयदीप कुमार, राजेंद्र टगड़िया, सूरज कुमार, ईश्वर पांडेय आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *