बागेश्वर। प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर बीजेपी ने पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता की है। मुख्य वक्ता कुंदन परिहार ने सरकार के तीन साल पूर्ण होने पर उन्होंने प्रदेश वासियों को दी। कहा की राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सीएम ने यूसीसी को लागू कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है, यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का प्रथम राज्य बना है। उन्होंने कहा की उत्तराखंड के युवा सरकारी नौकरी के लिए जी तोड़ मेहनत करते थे। इसके बाद भी युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाती थी, लेकिन सीएम धामी ने नकल विरोधी कानून लागू कर 20 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को सशक्त बनाया है। लैंड जिहाद लागू किया। राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है। चार धाम यात्रा के लिए सरकार ने मानसखंड योजना लागू की, जिसका लाभ आज पर्यटन में मिल रहा है। पीएम ने शीत कालीन योजना लागू कर पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा। इससे पहले उत्तराखंड में पलायन बहुत होता था, जब से बीजेपी की धामी सरकार आई है तब से रिवर्स पलायन बड़ा है। हर ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क से जोड़ा जा रहा है। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में टावर लगाकर लोगों को दूरसंचार से जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर संजय परिहार, सुनील दोसाद, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, घनश्याम जोशी आदि मौजूद रहे।