प्रदेश सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : चंदन

Spread the love

राज्य स्थापना दिवस पर बहुउद्देशीय भवन का किया लोकार्पण
राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 22 वीं वर्षगांठ जनपद में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर समाज कल्याण मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री चंदन राम दास ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों व शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रभारी मंत्री ने श्रीनगर रोड पर स्थित 99.75 लाख रुपये की लागत से बने डॉ. भीमराव अम्बेड़कर बहुद्देशीय भवन का लोकार्पण किया।
राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री ने बुधवार को प्रात: 9 बजे जिला मुख्यालय के एजेंसी चौक निकट स्थित शहीद स्मारक पर श्रृद्धासुमन अर्पित किये। इसके उपरान्त प्रभारीमंत्री ने कंण्डोलिया ठाकुर मंदिर में जनपद व प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पौड़ी जिला ऐतिहासिक होने के साथ-साथ उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन की अधार भूमि है यहीं से उत्तराखण्ड राज्य अन्दोलन की मांग की चिंगारी उठी थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य बनने के बाद जनपद के दूरस्थ गांवों के आखरी व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। साथ ही जरुरतमंद व पात्र व्यक्ति को इनका भरपूर लाभ मिल पा रहा है। उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन रांसी खेल मैदान के लिए आवश्यक धनराशि आवंटित कराकर निर्माण कार्य को पूरा करने का आश्वासन दिया। जिला मुख्यालय पर बस डीपो की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने एक ओर जहां जिलाधिकारी को बस डीपो हेतु भूमि चयन के निर्देश दिये हैं वहीं जिला मुख्यालय पौड़ी व देहरादून के बीच शीघ्र ही एक बस सेवा शुरु करने का भी आश्वासन दिया।
राज्य स्थापना दिवस के शुभअवसर पर प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 10 लाभार्थियों को 5-5 हजार रुपये के चैक, विकासखण्ड पाबौ के 10 स्वंय सहायता समूहों को 25 लाख के सांकेतिक चैक वितरित किये गये। जबकि 20 लखपति दीदीयों, एनआरएलएम के लाभार्थियों, 6 उद्यमियों सहित कार्यक्रम में 10 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण, 45 किशोरी किट के अलावा निबंध प्रतियोगिता व क्रॉस कन्ट्री दौड़ के अब्बल प्रतिभागियों को पुरुस्कार व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्षा शान्ति देवी, दायित्वधारी मंत्री राजेन्द्र अन्थवाल, स्थानीय विधायक राजकुमार पौरी, नगर पलिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, ब्लॉक प्रमुख दीपक खुगसाल, प्रमुख नैनीडांडा प्रशांत कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष दुगड्डा भावना चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *