जनवरी तक तैयार होगा जाएगा राज्य का पहला नशा मुक्ति केंद्र

Spread the love

 

हल्द्वानी। हल्द्वानी मैं बनने वाला राज्य का पहला सरकारी नशा मुक्ति केंद्र जनवरी में तैयार हो जाएगा। वर्तमान में केंद्र का 50 प्रतिशत से ज्यादा मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री के राज्य को नशा मुक्त प्रदेश बनाने की घोषणा के बाद से अधिकारी केंद्र को जल्द से जल्द तैयार करने में जुटे हैं। पांडेनवाड़ में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की तीन मंजिला बिल्डिंग में नशा मुक्ति केंद्र का मरम्मत का काम 50 प्रतिशत हो गया है। करीब 1़24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले राज्य के इस पहले नशा मुक्ति केंद्र में 40 बेड की सुविधा होगी यानि 40 मरीज का एक साथ केंद्र में इलाज किया जा सकेगा। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि केंद्र का संचालन स्वास्थ्य विभाग करेगा या फिर समाज कल्याण विभाग। मामले में सीएमओ नैनीताल ड भागीरथी जोशी का कहना है कि केन्द्र के जनवरी तक तैयार हो जाने की पूरी उम्मीद है। केन्द्र के संचालन को लेकर सरकार की गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है।
2025 तक राज्य को नशा मुक्त बनाने का है लक्ष्य
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए उन्होंने कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में एक-एक सरकारी नशा मुक्ति केंद्र बनाने की घोषणा की है। जिससे युवाओं में बढ़ती नशे की लत को रोका जा सके। सीएम की प्राथमिकता में शामिल इस प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारी काफी सावधानी बरत रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *