हवन और भंडारे के साथ शिव महापुराण की कथा का समापन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : पिछले आठ दिनों से चल रहे महा शिवपुराण कथा का हवन यज्ञ और भंडारे के साथ विधिवत समापन किया गया।
शनिवार को शिव मंदिर में कथा व्यास कमलेश चंद्र जोशी ने पूरे विधि विधान के साथ हवन यज्ञ करवाया। इस अवसर पर महा शिव पुराण कथा के आयोजक ने इस आयोजन में सहयोग देने के लिए स्थानीय लोगों, जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताया और समस्त श्रोतागणों और क्षेत्र के लोगों की मंगलमय भविष्य की कामना की। व्यास कमलेश चंद्र जोशी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में सुख शांति का संचार होता है। इस अवसर पर अवतार सिंह, संजय धस्माना, डा. संजय पोखरियाल, नरेंद्र सिंह, सतेन्द्र सिंह, श्याम सिंह, विक्रम सिंह, मेहरबान सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *