फाइबर फैक्ट्री के खिलाफ चल रहा धरना जारी

Spread the love

रुद्रपुर। फाइबर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कर्मचारियों और मजदूरों का धरना सोमवार को श्रम दिवस पर भी जारी रहा। 24 तारीख से तहसील परिसर में प्रबंधन के खिलाफ चल रहे धरना-प्रदर्शन को और तेज किया गया। फैक्ट्री की ओर से ले अफ पर रखे गए सभी कर्मचारियों को हटाए जाने के फैसले के बाद कर्मचारी अधिक आक्रोशित हो गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बिना नोटिस दिए और क्लियरेंस के बिना फैक्ट्री ने बाहर कर दिया। इससे उनके परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। कर्मचारियों ने उनकी मांगों को पूरा कर न्याय दिलाए जाने की मांग की है। धरना-प्रदर्शन में केपी सिंह, सत्यम सिंह,अनुपम सिंह,राजेंद्र सिंह,विजय कंबोज, हीरा झा,राम चंदर सहित लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *