कोविड संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना 14वें दिन भी रहा जारी

Spread the love

पिथौरागढ़। नौकरी बहाली की मांग को लेकर धरने पर बैठे कोविड संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। 13 दिन बाद ही सरकारी तंत्र ने प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं की मांग को लेकर कोई पहल नहीं की। यहां तक उनसे मुलाकात भी नहीं की। इससे आक्रोशित कोविड संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी नौकरी बहाल नहीं हो जाती वे आंदोलन जारी रखेंगे। नगर में कोविड संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना 14वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को टकाना रामलीला मैदान स्थित धरना स्थल पहुंचकर उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन करने के बाद धरने पर बैठ गए। युवाओं ने शासन-प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा मुश्किल वक्त में कोरोना संक्रमण को नजरअंदाज कर साथ देने के बावजूद अब सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। उत्तराखंड क्रांति दल ने भी कोविड संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का अपना समर्थन दिया है। वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने कर्मियों को मांग को जायज ठहराते हुए सरकार से जल्द से जल्द उन्हें नियुक्ति देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *