महासर्वेक्षक ने की सैनिक कल्याण मंत्री जोशी से शिष्टाचार भेंट

Spread the love

खेल मैदानों को खेल प्रतिभाओं के लिए खोला जाए रू जोशी
देहरादून। भारत के महासर्वेक्षक सुनील कुमार ने सूबे के षि, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से शिष्टाचार भेंट की। षि मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा ‘खेलो इंडिया और ‘फिट इंडिया जैसी अभूतपूर्व योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह अजीब विडम्बना है कि मसूरी स्थित भारतीय सर्वेक्षण विभाग के एस्टेट में निर्मित खेल मैदान का प्रयोग पूर्व में मसूरी के स्थानीय खेल एसोसिएशनों और स्थानीय खेल प्रतिभाओं की ओर से किया जाता था। लेकिन पिछले समय से इस मैदान को बंद कर दिया गया है। मसूरी आवस्थान के दौरान मेरे संज्ञान में कई बार स्थानीय लोगों और खेल एसोसिएशनों द्वारा इस प्रकरण को लाया गया और इस मैदान को पुना खोले जाने का अनुरोध किया जाता रहा है। इसी प्रकार, देहरादून स्थित सर्वे स्टेडियम को भी स्थानीय खेल प्रतिभाओं के लिए बंद किया गया है। आज जबकि शहरों में खेल मैदान तथा ओपन स्पेस सिकुड़े जा रहे हैं। ऐसे में राजधानी की खेल प्रतिभाओं के लिए इन मैदानों को पूर्व की भांति पुना उपलब्ध करवाया जाना जरूरी है। इस मौके पर महासर्वेक्षक कार्यालय से नितिन जोशी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *