सफाई कर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम के सफाई कर्मी मनोज कुमार ने 15 दिन पहले खोए एक महिला के पर्स को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। पर्स में 27 हजार रुपये और ज्वेलरी थी।
कोतवाली के एसएसआई संतोष पैंथवाल ने बताया कि पीएनबी बैंक के बाहर गत 15 जून को एक महिला का पर्स खो गया था। जो गुरुवार को नगर निगम के सफाई कर्मी मनोज कुमार को सफाई करने के दौरान बैंक के बाहर एक बोरे के नीचे मिला। उन्होंने यह पर्स सुरक्षित रूप से थाने में दे दिया। कहा पर्स से प्रियंका देवराड़ी नाम का आधार कार्ड बरामद हुआ था। पर्स स्वामी का मोबाइल नंबर न मिलने से पर्स खोने की सूचना को पुलिस द्वारा श्रीनगर के व्हाटसऐप समूह में साझा किया गया। जिस पर उक्त पर्स स्वामी ने थाने में आकर पर्स के बारे में बताया। पुलिस ने संतुष्ट होने पर उन्हें पर्स लौटा दिया। पर्स पाकर महिला ने खुश होकर सफाई कर्मी मनोज कुमार की ईमानदारी की सराहना की व उन्हें पारितोषिक के रूप में दो हजार रुपये भी दिए। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *