सफाईकर्मियों ने पालिका पर लगाया भेदभाव का आरोप

Spread the love

 

नैनीताल। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ ने पालिका प्रबंधन पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए पालिका अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा पालिका सफाईकर्मियों से हाउस रेंट के नाम पर 4000 से अधिक वसूल रही है। जबकि अन्य कर्मचारियों व रिटायर्ड कर्मचारियों से 200 से 1200 रुपए प्रति वर्ष लेने का आरोप लगाया। सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव सोनू सहदेव का कहना है कि कई ऐसे कर्मचारी भी हैं जिन्होंने कई वर्षों से किराया दिया ही नहीं है और न ही वह आवास छोड़ रहे हैं। उन्होंने अन्य कर्मियों की तर्ज पर सस्ती दरों पर हाउस टैक्स लेने की मांग की है। कहा अगर उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को बाध्य होंगे। यहां सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद, उपाध्यक्ष कमल कुमार, रवि कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *