2025 तक प्रदेश में 50 प्रतिशत आर्गेनिक खेती का लक्ष्यरू जोशी

Spread the love

काशीपुर। प्रदेश के षि मंत्री एंव जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में आर्गेनिक खेती की मांग बहुत है। वर्ष 2025 तक राज्य में 50 प्रतिशत आर्गेनिक खेती का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों में एक किलो मडुवा देने पर भी विचार किया जा रहा है। बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी मंडी समिति गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश के बाद उत्तराखंड में सबसे ज्यादा सेब का उत्पादन होता है। पहले बिचौलियों का तो फायदा होता था, लेकिन किसान खुद को ठगा महसूस करा था। जिसको उन्होंने मंडियों के माध्यम से दूर किया है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर कटिबद्घ है। इसी के चलते अब जल्द ही सस्ता गल्ला के माध्यम से एक किलो मडुआ देने का निर्णय सरकार लेने जा रही है। जिससे किसानों को मडुआ खेती का सही मूल्य मिल पायेगा। कहा कि आज का समय आर्गेनिक खेती का है। अभी प्रदेश के षि क्षेत्र में 34 प्रतिशत आर्गेनिक खेती हो रही है। आर्गेनिक खेती की फसल का रेट भी बहुत ज्यादा होता है। जिससे किसानों को भारी मुनाफा होगा। इसी के चलते राज्य में वर्ष 2025 तक 50 प्रतिशत आर्गेनिक खेती करने का लक्ष्य रखा है। जिसको लेकर वह गंभीर है। यहां भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, विधायक त्रिलोक चीमा, मेयर उषा चौधरी, राम महत्रोत्रा, दीपक बाली, ड़ गिरीश तिवारी, सीमा चौहान, ड़ सुरेश चौहान, विजय मंडल, ड़ शैलेंद्र मोहन सिंघल, रवि पाल, उमा जोशी, कमलेश, अमित नारंग, राजेश कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *