टैक्सी चालकों ने सरकार के प्रति जताया आभार

Spread the love

बागेश्वर। गरुड़ कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ कुमाऊ मंडल की बैठक में सरकार के प्रति आभार जताया गया। रविवार को एक होटल में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कोराना काल में टैक्सी चालकों तथा मालिकों को भारी नुकसान हुआ है। अब सरकार इसकी भरापाई का काम कर रही है। अब उनके खातों में राहत राशि पहुंच रही है। उन्होंने इसके मरहम बताया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट का माल्यार्पण किया। बैठक की अध्यक्षता ठाकुर सिंह मंडल अध्यक्ष कुमाऊ ने किया। इस मौके पर महेश बोरा, राजेंद्र सिंह, परमानंद कांडपाल,जगदीश सिंह रौतेला,आनंद सिंह रावत,भूपेश पांडे, कमल पंत, मोहन सिंह भाकुनी,दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *