शिक्षकों ने अस्पताल को ऑक्सीजन कंसट्रेटर मुहैया कराए

Spread the love

विकासनगर। जौनसार बावर के शिक्षकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया को एक-एक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मुहैया कराए। इसके साथ ही शिक्षकों कोविड पीड़ित मरीजों की मदद के लिए आवश्यक सामग्री देने की बात भी कही है। शिक्षकों की ओर से मुहैया कराए गए ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के माध्यम से कोविड मरीजों के उपचार में सहायता मिलेगी। जौनसार-बावर शिक्षक समिति से जुड़े शिक्षकों ने कोविड पीड़ित लोगों की मदद के लिए एक कोष बनाया है। समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह तोमर ने बताया कि जौनसार बावर मूल के प्रदेश भर में रह रहे शिक्षक इस कोष में सहायता राशि जमा कर रहे हैं। जमा की गई राशि से ही ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक जल्द ही अस्पतालों को ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य संसाधन भी मुहैया कराएंगे। इसके साथ ही मरीजों को घ- घर जाकर आवश्यक सामग्री मुहैया कराई जाएगी। उधर, सीएचसी चकराता के एमएस डा. केएस चौहान ने बताया कि शिक्षकों की ओर से मुहैया कराए गए ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर से मरीजों को ऑक्सीजन देने और नेबुलाइज करने में सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *