बेतालघाट, जोग्याड़ी पहुंचा कांवड़ियों का दल

Spread the love

नैनीताल। बेतालघाट तथा जोग्याड़ी के दो दल सोमवार को कांवड़ यात्रा पूरी कर अपने गांव के मंदिर पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बेतालघाट से निकले कांवड़िए पिछले 12 सालों से लगातार पैदल यात्रा कर रहे हैं। ये कांवड़िए कई सालों से हर बार शिवरात्रि पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर बेतालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचते हैं। इसके बाद महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है। वहीं जोग्याड़ी से भी कावड़ का पांच सदस्यीय दल कांवड़ लेकर सोमवार को गांव पहुंच गया। इस यात्रा में अतुल भंडारी, केशर मेहरा, रवि वर्मा, लक्ष्मण नेगी, शिव सिंह, संदीप कुमार, राकेश दरमाल, गौरव भंडारी, पंकज बोहरा, प्रेम बुधोड़ी, हरीश गिरी, विजय बिष्ट आदि शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *