दल ने किया शांतिकुंज का भ्रमण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहीद लांसनायक धनवीर सिंह राणा राजकीय कन्या इंटर कालेज कलालघाटी के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान हरिद्वार स्थित शांतिकुंज का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हरिद्वार व शांतिकुंज के इतिहास के बारे में भी जाना।
प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना ने दल की बस को हरी झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया। शांतिकुंज परिसर का मनमोहक दृश्य देख विद्यार्थी मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने शांतिकुंज में पर्यावरणीय अध्ययन के साथ-साथ सांस्कृतिक जागृति प्रदान करने वाले संस्थान का भी भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की औषधीय पादप ,योग और अध्यात्म स्थल के बारे में जाना। भ्रमण दल में उषा रावत, किरण जागरवाल, ऋतु थपलियाल, सावित्री रावत, अर्चना कंडवाल, सुचिता बिष्ट नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *