राजस्थान व मथुरा की यात्रा पर जाएगा दल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: बाला जी मंदिर सेवा समिति की ओर से मथुरा व राजस्थान की यात्रा पर 80 सदस्यों का दल 27 फरवरी को रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान दल मथुरा, घाटा मेहंदीपुर, श्रीबाबाजी धाम व खाटू श्याम मंदिर के दर्शन करेंगे।
समिति के संस्थापक दिनेश ऐलावादी ने बताया कि सदस्यों का दल मथुरा और घाटा मेहंदीपुर श्री बालाजी धाम खाटू श्याम जी, जीर्ण माता, रानी सती राजस्थान, चुलकाना धाम दर्शन करने के लिए 27 फरवरी को प्रस्थान करेंगा। श्री बालाजी मन्दिर सेवक समिति के सदस्य सुशील भाटिया ने बताया कि चार दिवसीय यात्रा श्री बालाजी मन्दिर सेवक समिति के संस्थापक दिनेश ऐलावादी के नेतृत्व में बस,कारों से मथुरा और घाटा मेहंदीपुर राजस्थान के लिए प्रस्थान करेंगे। 27 फरवरी को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारिकाधीश मन्दिर के दर्शन करके रात्रि श्रीबालाजी धाम पहुंच कर 28 फरवरी को बालाजी महाराज,भैरो बाबा, प्रेतराज सरकार के दर्शन करके महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य मे गुरु महाराज धीरजपुरी गोस्वामी महन्त प्रेतराज सरकार द्वारा आयोजित भव्य महोत्सव शिव दुर्गा मंदिर एक पहाड़ पर उपस्थित होकर बाबा के भजनों का गुणगान करेगे,01 मार्च को बस से खाटू श्याम जी दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे उसके बाद जीर्ण माता दर्शन, सालासर धाम दर्शन करके रात्रि विश्राम करके 02 मार्च को दादी रानी सती झुन्झुनूं के दर्शन करके चुलकाना धाम दर्शन करके वापसी कोटद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा दल में दिनेश ऐलावादी,वीना ऐलावादी,महंत कमल अग्रवाल, सुशील भाटिया, सोहन क्षेत्री,अमन अग्रवाल,दीपक,राजेश जागडा,टीकम,दिगम्बर, बृजेश,राजन,हंसादत्त थपलियाल, बुद्धि सिंह असवाल,मनोज वर्मा, सागर राजपूत, महिपाल, कपिल, रविपाल, अंकुर बंसल, सुरेन्द्र, दीपक,मोहित, महेश मिश्रा, नंदलाल, अक्षय, सुनीता,प्राची,ममता,निशा,अर्चना, स्नेहलता,कुसुम बंसल,उर्मिला, चमन लाल,पूजा सैनी,मनीषा, चंदा, दिव्या, पूजा,उषा देवी,जमनोत्री देवी,शान्ति, लक्ष्मी, पार्वती थपलियाल, हंसी थपलियाल,जगदीश प्रसाद थपलियाल, गुड्डी थपलियाल, अनीता ठाकुर, उर्मिला कुकरेती, विघा असवाल, दीप्ति मंमगाई,स्वंयबरी देवी, पीतांबरी ढौड़ियाल,मीनाक्षी वर्मा, आशा देवी,नैतिक आदि मौजूद रहेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *