दो सप्ताह से लापता है किशोरी, स्वजन कार रहे कोतवाली के चक्कर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत लकड़ीपड़ाव से लापता किशोरी का दो सप्ताह बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। किशोरी की बरामदगी के लिए परिवार के सदस्य लगातार कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, उनकी सुनने वाला कोई नहीं। 14 जुलाई को किशोरी सुबह के समय स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन, छुट्टी होने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी। शिक्षकों से पूछने पर स्वजन को पता चला कि किशोरी स्कूल ही नहीं आई थी। ऐसे में स्वजन ने अपने पड़ोसी, रिश्तेदार व किशोरी की सहेलियों से उसके बारे में जानकारी ली। लेकिन, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। किशोरी के मामा ने बताया कि पुलिस की ओर से हर बार तलाश करने का आश्वासन दिया जा रहा है। लेकिन, अब तक तलाश कहां पहुंची, इस बारे में बताने को कोई तैयार नहीं है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *