पहाड़ में बढ़ रहा जंगली जानवरों का आतंक चिंता का विषय

Spread the love

ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की ओर से आयोजित की गई गोष्ठी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच के स्थापना दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे जंगली जानवरों के आतंक पर चिंता व्यक्त की गई। इस दौरान महिलाओं को आर्थिक मदद भी उपलब्ध करवाई गई।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, दुगड्डा ब्लाक के खंड विकास अधिकारी बीडी रतूड़ी, सैनिक लीग के अध्यक्ष बीबी ध्यानी व बालासौड़ की पार्षद नीरूबाला खंतवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान विचार मंच के प्रेरणा स्रोत पं. दीनदयाल नवानी के योगदान को भी याद किया गया। इसके उपरांत आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ में लगातार जंगली जानवरों की धमक बढ़ती जा रही है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण पलायन को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में सरकार को कोई ठोस योजना बनानी चाहिए। पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को लेकर अपनी बात रखी। विचार मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी ने मंच के 12 वर्षों के कार्य का संक्षिप्त ब्योरा प्रस्तुत किया। कहा कि मंच प्रतिवर्ष गरीब व असहाय बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करता है। साथ ही जरूरतमंदों की मदद के लिए भी सदैव तत्पर रहता है। कार्यक्रम के दौरान सलोनी बिष्ट व शांति देवी को सहायता राशि भी दी गई। इसके उपरांत सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। गोष्ठी में समाज में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता व्यक्त की गई। साथ ही सलोनी बिष्ट व शांति देवी को सहायता राशि दी गई। इस मौके पर विजय लखेड़ा, ललन बुड़ाकोटी, चंद्रप्रकाश नैथानी, सुरेंद्र लाल आर्य, रमाकांत कुकरेती, सुंदर लाल जोशी, नरेंद्र सिंह रावत, पातीराम ध्यानी, शिव प्रकाश कुकरेती, जनार्दन प्रसाद ध्यानी, कौशल्या जखमोला, राकेश लखेड़ा, मुन्नी देवी, शोभा शर्मा, गौरी नवानी, किशन डेबारियाल, शंकद दत्त गौड़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *