प्रतियोगिता के अव्वल विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षिकों ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक से 15 सितबंर तक विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। जिसके तहत विद्यालय व इसके आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में फलदार पौधों का भी रोपण किया था। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अर्चना, रितिका अनूप सिंह, सीनियर वर्ग में सपना नेगी, सोनिया, अमन ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में आर्यन, अंकित, अनुष्का कविता पाठ प्रतियोगिता में भावना, कनिष्का व प्रेरणा ने प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, क्विज प्रतियोगिता में अपाला सदन विजेता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *