व्यापार संघ चुनाव समिति ने बैठक कर चुनाव पर की चर्चा

Spread the love

पिथौरागढ़। व्यापार संघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। व्यापार संघ की चुनाव समिति ने चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक की। कहा सदस्यता अभियान में आपत्ति दर्ज करने के लिए संबंधित को लिखित रूप से साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा। सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि 15 अप्रैल तय की गई है।
मंगलवार को जिला मुख्यालय में मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश चंद्र पुनेठा की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा 4 अप्रैल तक 3450 व्यापारियों ने व्यापार मंडल की सदस्यता ली है। यदि सदस्यता अभियान में किसी को कोई आपत्ति हो तो उसे लिखित रूप से साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। इस दौरान सदस्यता के लिए 15 अप्रैल अंतिम तिथि का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं 65 साल से अधिक उम्र के व्यापारियों से आजीवन सदस्यता के लिए 5100 शुल्क लेने का निर्णय भी लिया गया। पुनेठा ने कहा व्यापार मंडल के चुनाव निष्पक्षता के साथ संपन्न कराए जाएंगे। इस मौके पर संघ के प्रधान संरक्षक भूपेंद्र सिंह महरा, सह चुनाव अधिकारी श्याम उप्रेती, नवीन जोशी, जिला उपाध्यक्ष नवल रावल, दिलीप वल्दिया, गजेंद्र सौन, महेश मखौलिया, दिनेश जोशी, संरक्षक मंडल के शिवराज अधिकारी, जिला महामंत्री जनक जोशी शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *