11 मार्च को व्यापार संघ द्वारा गैरसैंण में किया जायेगा प्रर्दशन

Spread the love

चमोली)। सीएचसी गैरसैंण में महिला रोग, बाल रोग, सर्जन, रेडियोलजिस्ट, फिजीशियन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग को लेकर नगर में प्रदर्शन किया जायेगा। यह जानकारी व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने दी। बताया कि इस संबंध में 9 माह पूर्व यहां पहुंचे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ड़धन सिंह रावत को डाक बंगला गैरसैंण में ज्ञापन एवं व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से अवगत कराया गया था, तथा उन्होंने शीघ्र मांग पूरी होने का आश्वासन भी दिया था लेकिन आज तक इस संबंध में किसी भी चिकित्सक की अभी तक तैनाती नहीं हो पाई है। जिससे स्थानीय मरीजों एवं उनके तिमारदारों को हयर चिकित्सा के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *