चमियाला और घनसाली में सीडीएस को दी श्रद्घांजलि

Spread the love

नई टिहरी। चमियाला और घनसाली में विभिन्न संघठनों ने दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत सहित हेलीकप्टर हादसे में मारे गये अन्य सैनिकों की आत्म शांति के लिए श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया। चमियाला बाजार में आयोजित श्रद्घांजलि सभा में व्यापारियों, नगर पंचायत सभाषादों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जनरल रावत के चित्र के सम्मुख दीप जलकर पुष्प अर्पित किए। दूसरी ओर घनसाली में भाजपा नेता सोहनलाल खंडेवाल,दर्शन लाल आर्य और पूर्व सैनिकों ने जांबाज जनरल बिपिन रावत को भावभीनी श्रद्घांजलि दी। भिलंगना के पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष चंद्रमोहन नौटियाल, प्रेमलाल त्रिकोटिया,कै़ रघुबीर भंडारी आदि ने कहा कि देश ने सैनिकों का अभिभावक और देश का हितैषी को खो दिया है। भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के कार्य को आने वाली पीढ़ी सदैव सीडीएस को याद रखेगी। श्रद्घांजलि में सभाषद पूरब सिंह नेगी,पूर्व प्रधानाचार्य प्रताप सिंह राणा, शैलेन्द्र रतूड़ी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *