हरिदत्त बेंजवाल को जयंती पर दी श्रद्घांजलि

Spread the love

रुद्रप्रयाग। आधुनिक अगस्त्यमुनि के जन्मदाता समाजसेवी हरिदत्त बेंजवाल की 121वीं जयन्ती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्घांजलि अर्पित की गई। स्थानीय तथा हरिदत्त बेंजवाल स्मृति समिति से जुड़े लोगों ने स्व हरिदत्त बेंजवाल अटल उत्ष्ट राइंका अगस्त्यमुनि स्थित उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्घांजलि दी। समिति के संस्थापक हर्षवर्धन बेंजवाल एवं अध्यक्ष हरीश गुसाईं ने बताया कि विगत वर्षों में राइका में उनके जन्म दिन को भव्य रूप से मनाया जाता रहा है। इसके साथ ही इस दिन क्षेत्र के समाजसेवा एवं लोक कला को समर्पित क्षेत्र के एक व्यक्ति एवं एक युवा को मन्दाकिनी सम्मान से भी सम्मानित किया जाता रहा है। इस वर्ष भी समिति ने भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तय कर दी थी। इस वर्ष मन्दाकिनी सम्मान से प्रसिद्घ रंगकर्मी एवं पाण्डवाज के अधिष्ठाता प्रेममोहन डोभाल एवं आईआईटी जोधपुर में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त युवा देवेन्द्र नेगी को मन्दाकिनी सममान से सम्मानित किया जाना था। परन्तु कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम को स्थगित संक्षिप्त करते हुए केवल श्रद्घांजलि तक ही सीमित करना पड़ा। समिति ने निर्णय लिया है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो समिति स्व0 हरिदत्त बेंजवाल की पुण्यतिथि 30 अगस्त को राइका में ही भव्य कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस अवसर पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष विक्रम नेगी, समिति के सदस्य दीपक बेंजवाल, कालिका काण्डपाल, गिरीश बेंजवाल, गजेन्द्र रौतेला आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *