बच्ची को कुचलने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गिवईस्रोत निवासी मासूम को कुचलने के बाद फरार हुए ट्रक चालक को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि गत शुक्रवार शाम को गिवईस्रोत निवासी 11 वर्षीय अलीशा पुत्री स्व. सलीम बुद्धा पार्क के पास खेलने के लिए आई थी। शाम करीब सवा सात बजे घर जाते वक्त एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई और ट्रक चालक फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने तत्कार कार्रवाई शुरू की और उसे पनियाली रोड कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शकील निवासी ग्राम-गाधारोपण, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। बच्ची की मां गुलसाना बेगम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *