नई दिल्ली ,सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक वीडियो ने धूम मचा रखी है, जिसमें एक नई नवेली दुल्हन घूंघट की आड़ में गिटार की धुन छेड़ रही है। पीली साड़ी, हाथों में लाल चूड़ा और चेहरे पर लंबा घूंघटज् इस पारंपरिक लिबास में जब दुल्हन ने मॉर्डन वाद्य यंत्र गिटार पर सुर छेड़े, तो देखने वाले हैरान रह गए। वीडियो में एक दिलचस्प पल तब आता है जब दुल्हन गिटार के तार देखने के लिए घूंघट थोड़ा उठाती है, लेकिन पास बैठी एक महिला उसे फिर से नीचे खींच देती है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है, लेकिन अब इस ‘घूंघट वाली बहूÓ की असल पहचान सामने आ गई है, जो न केवल एक शानदार गायिका है बल्कि पेशे से एक असिस्टेंट प्रोफेसर भी है।
वायरल हो रही इस दुल्हन का नाम तान्या सिंह है, जो उत्तर प्रदेश के एटा की रहने वाली हैं और वर्तमान में सहारनपुर में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत हैं। यह वीडियो उनकी शादी के महज दो दिन बाद ‘मुंह दिखाईÓ की रस्म का है। ससुराल में नई-नई आई तान्या ने जब रस्म के दौरान गिटार उठाया, तो माहौल देखने लायक था। पीली साड़ी और हरे ब्लाउज में सजी तान्या, हाथों में सुहाग की निशानी लाल चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहने बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही थीं। उनका मेकअप बेहद नेचुरल था और कोई भारी ज्वैलरी नहीं थी, लेकिन उनकी सादगी और हुनर के इस अनोखे संगम ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है।
तान्या ने इस वाकये के पीछे की कहानी बताते हुए एक इंटरव्यू में साझा किया कि उनका मकसद किसी परंपरा का विरोध करना या कोई बयान देना नहीं था। उन्होंने बताया कि गिटार बजाते वक्त उन्हें अपनी उंगलियां देखने के लिए घूंघट थोड़ा ऊपर करना पड़ रहा था, लेकिन जितनी बार वह ऐसा करतीं, पास बैठी महिलाएं घूंघट फिर नीचे कर देतीं। तान्या ने स्वीकार किया कि उस पल उन्हें ऐसा लगा जैसे उनका वजूद सिमट रहा हो और एक पल के लिए मन हुआ कि रुक जाएं। लेकिन संगीत ने उन्हें हिम्मत दी। जैसे ही उन्होंने ‘मैंने सोचा न थाज् एक दिन तुम मुझे मिल जाओगेÓ गाना शुरू किया, पूरे कमरे में सन्नाटा छा गया। उनकी आवाज का जादू ऐसा चला कि वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए और रस्म तालियों की गड़गड़ाहट में बदल गई।
तान्या के वीडियो ने इंटरनेट पर ‘परंपरा बनाम आजादीÓ की एक नई बहस भी छेड़ दी है। हालांकि, तान्या का नजरिया बेहद सकारात्मक है। उनका मानना है कि कभी-कभी परंपरा और अपनी पहचान साथ-साथ चल सकते हैं और शायद असली बदलाव की शुरुआत यहीं से होती है। अब वह सोशल मीडिया पर मिल रहे ‘घूंघट वाली बहूÓ के टैग को गर्व से अपना रही हैं। उनके वीडियोज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, जिसमें वह अक्सर साड़ी और घूंघट में गिटार बजाती नजर आती हैं, जो यह साबित करता है कि हुनर किसी लिबास का मोहताज नहीं होता।
00