बेरोजगार बोले, सरकार जल्द शुरू करे एलटी-कला की भर्ती

Spread the love

देहरादून। एलटी-कला विषय की भर्ती निरस्त करने के फैसले से शिक्षा विभाग की मुश्किल बढ़ गई। अब इस भर्ती को वर्ष 2019 की सेवानियमावली के आधार पर नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया को शुरू करना होगा। दूसरी तरफ, नियमावली बदले जाने के फैसले का विरोध कर रहे बेरोजगारों ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया। साथ ही सरकार से मांग की कि भर्ती को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। बेरोजगार हरीश आर्य ने कहा कि सरकार कुछ चहेतों को लाभ देने के लिए नन बीएड को भी एलटी शिक्षक बनाना चाहती थी। इसीलिए आननफानन में वर्ष 2021 में वर्ष 2019 की सेवा नियामवली को निरस्त करते हुए नई नियमावली बनाई गईं थी। आर्य ने कहा कि बेरोजगार लंबे समय से नियुक्तियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसलिए हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार वर्ष 2019 की सेवा नियमावली के अनुसार जल्द से जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू कराए। बेरोजगार लंबे समय से रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हर बार किसी न किसी चूक की वजह से भर्तियां टल जाती हैं। आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया कि बेरोजगाारों के हितों को ध्यान में रखते हुए भर्ती शुरू करने के निर्देश दें। मालूम हो कि एलटी-कला विषय में 249 पदों पर भर्ती होनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *