अक्रोशित दवा प्रतिनिधियों ने फूंका उद्योगपतियों का पुतला

Spread the love

पिथौरागढ़ । कोरोना संकट के बीच आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रमिक वर्ग के उत्पीड़न पर दवा प्रतिनिधियों ने आक्रोश जताया है। उन्होंने उद्योगपतियों का पुतला जलाते हुए कहा सालों से उद्योगपति श्रमिकों की मेहनत से मुनाफा कमाते आ रहे हैं। लेकिन जैसे ही थोड़ी स्थिति बिगड़ी तो उनके शोषण पर उतर आए हैं। रविवार को संगठन के अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में दवा प्रतिनिधि गांधी चौक में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। पांडे ने उद्योगपतियों और कॉरपोरेट जगत पर श्रमिक वर्ग का शोषण करने का आरोप लगाया। कहा कई कंपनियों ने तो दवा प्रतिनिधियों, श्रमिकों की छटनी शुरू कर दी है। वहीं कई जगह श्रमिकों का पूर्व की अपेक्षा आधा वेतन हो गया है। संगठन प्रभारी पीके मिश्रा व संरक्षक डीडी अवस्थी ने श्रमिकों का शोषण करने वाले उद्योगपतियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने सरकार से श्रम कानूनों को कमजोर न करने को कहा है। दवा प्रतिनिधियों ने कहा अगर श्रमिक वर्ग का इसी तरह शोषण हुआ तो वे चुप नहीं बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *