जान जोखिम में डालकर टीकाकरण करने पहुंची टीमें

Spread the love

चमोली। बारिश के चलते मलबे से पटी सड़कों के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण अभियान को लेकर उत्साह बरकरार रहा। कई जगह स्वास्थ्य कर्मियों ने भारी मलबे में पैदल चलकर जान की परवाह न करते हुए टीकाकरण सेंटर तक पहुंचकर लोगों को टीके लगाए। स्वास्थ्य कर्मियों के हौसले की लोगों ने सराहना की है। मंगलवार को विकासखंड के जस्यारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण अभियान शुरू होना था। लेकिन यहां फलोटा में रोड बंद होने से स्वास्थ्य कर्मी यहां मलबे में जान जोखिम में रखकर केंद्र तक पहुंचे। जिसके बाद यहां 230 लोगों ने टीका लगाया। वहीं लंगासू में हाईवे बंद होने से जिला मुख्यालय से वैक्सीन मंगाई गई। उप जिला अस्पताल के डा. हरीश थपलियाल ने बताया कि मंगलवार को गौचर में 170, सिमली में 230, लंगासू में 170, तथा कर्णप्रयाग 290 लोगों को टीके लगाए गए। डा. थपलियाल ने बताया कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर व्यापारियों और वाहन चालकों को प्राथमिकता के आधार पर टीके लगवाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *