यमुनोत्री धाम जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन पलटा, मची चीख पुकार

Spread the love

विकासनगर। हरिद्वार से यमुनोत्री के लिए जा रहा यात्रियों का वाहन सोमवार को खुशहालपुर में पलट गया। जिससे कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई। बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं। सभी यात्रियों को पहले अन्य वाहनों से हरबर्टपुर यात्री कैंप भेजा गया। उसके बाद जिस ट्रैवल एजेंसी के वाहन से वह आ रहे थे, वहां से दूसरा वाहन मंगवाकर उन्हें यमुनोत्री के लिए रवाना किया गया। वाहन में कुल 14 यात्री सवार थे। सभी यात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। जानकारी के मुबाबिक मध्य प्रदेश के यात्रियों को लेकर एक टैंपो ट्रैवलर वाहन सुबह हरिद्वार से यमुनोत्री के लिए रवाना हुआ। सुबह करीब ग्यारह बजे वाहन जैसे ही सहसपुर के खुशहालपुर के पास पहुंचा तो उसका टायर फट गया। टायर फटते ही वाहन का एक्सल भी टूट गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। वाहन के पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को फोन किया और खुद भी यात्रियों को वाहन से बाहर निकालने में जुट गए। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ को हल्की चोंटे आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को हरबर्टपुर यात्रा कैंप में भेजा। फिर वहां से जिस ट्रैवल एजेंसी के वाहन से यात्री आए थे। वहां से दूसरा वाहन मंगवाकर उन्हें यमुनोत्री के लिए रवाना किया। थानाध्यक्ष सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सभी यात्री मध्य प्रदेश के रतनाम, अलीरापुर के थे। बताया कि कुछ यात्रियों को हादसे में हल्की चोटें आई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। वाहन में छह महिलाएं और सात पुरुष सवार थे। हादसा वाहन का टायर फटने और एक्सल टूटने के कारण हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *