नायब तहसीलदार ने लिया आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा

Spread the love

चम्पावत। नायब तहसीलदार पिंकी आर्य ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। नायकगोठ सहित शारदा नदी के तटवर्ती गावों में हो रहे भू- कटाव आदि को भी देखा। ग्रामीणों ने जल भराव आदि की समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। ग्रामीणों ने शारदा नदी व किरोड़ा नाले से हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए वायर क्रेट लगवाने की भी मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है हाल के दिनों हुई अतिवृष्टि व बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। कई मकानों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। इसलिए जल्द से जल्द ठोस कार्यवाही करते हुए बाढ़ सुरक्षा व भू-कटाव रोकने के उपाय किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *