पीएम बीमा सुरक्षा योजना के तहत पीड़ित परिवार को मिला दो लाख का चेक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : केनरा बैंक बेदीखाल के शाखा प्रबन्धक द्वारा प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के तहत पीड़ित परिवार को दो लाख का चेक दिया गया है।
केनरा बैंक बेदीखाल के शाखा प्रबन्धक सचिन कोषवाल ने अपने खाताधारक के परिवार के आश्रित को दो लाख का चेक प्रदान देते हुए किया। उन्होंने बताया कि ग्राम नेग्याणा निवासी बृजमोहन प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना का लाभ लिया था। बृजमोहन की 10 जनवरी 2024 को मृत्यु हो गई थी। बताया कि लाभार्थी की पत्नी भाग्यवती देवी को दो लाख रूपये का चेक दिया गया है। कहा कि किसी की मृत्यु की भरपाई पैसे से नहीं की जा सकती। पैसे से परिवार की क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती, लेकिन सरकार ने उनके बेसहारा परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए बीमा योजना चलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *