खत्म हुआ चंद्रयान-3 का इंतजार, श्रीहरिकोटा से 13 जुलाई को होगी लॉन्चिंग

Spread the love

 

नई दिल्ली, एजेंसी। चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसकी लॉन्चिंग की तारीख भी सामने आ चुकी है।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (करफड) 13 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को लॉन्च करेगा। लॉन्चिंग किस वक्त होगी? इसकी जानकारी भी सामने आ गई है।
बता दें कि चंद्रयान-3 श्रीहरिकोटा से 13 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट बजे लॉन्च किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग 13 जुलाई को दोपहर ढाई बजे निर्धारित की गई है।
यह चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और घूमने में एंड-टू-एंड क्षमता प्रदर्शित करने के लिए चंद्रयान -2 का अनुवर्ती मिशन है। इसमें लैंडर और रोवर कॉन्फ़िगरेशन है। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान प्रक्षेपण के लिए तैयार है और जुलाई में इसकी लॉन्चिंग होगी। ज्ञात जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का ही फॉलोअप मिशन है। भारत ने 2019 में चंद्रयान-2 के जरिए इस मिशन को हासिल करने की कोशिश की थी। हालांकि, मिशन में सफलता नहीं मिली थी। जिसके बाद चंद्रयान-3 की बात उभर कर सामने आई और अब चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग तारीख भी सामने आ गई। चंद्रयान का लैंडर विक्रम चंद्रमा पर लैंड करने से पहले ही कुछ किमी की ऊंचाई पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दौरान लैंडिंग साइट से संपर्क टूटने के कारण लैंडिंग सफलतापूर्वक नहीं हो पाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *