पर्वतीय इलाके में बारिश के चलते गंगा का जलस्तर घट-बढ़ रहा

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हो रही बारिश से मैदानी शहरों में भी खतरे की घंटी बजने लगी है। मॉनसूनी बरसात के बाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पुलिस-प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर तटीय इलाके में मुनादी कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। प्रशासन के मुताबिक बुधवार दोपहर में गंगा चेतावनी बिन्दु 339.50 मीटर से 70 सेंटीमीटर नीचे बह रहीं थीं जबकि शाम करीब चार बजे गंगा का जलस्तर में 40 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार दोपहर अचानक गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गई। जलस्तर बढ़ने पर तटीय इलाके में घाट जलमग्न हो गये। जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने तटीय इलाके में मुनादी करवाई। लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया। घाट पर स्नान करने वाले लोगों को भी जाने से रोका गया। करीब दो घंटे बाद जलस्तर घटने पर प्रशासन को राहत मिली। एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि पर्वतीय इलाके में बारिश के चलते गंगा का जलस्तर घट बढ़ रहा है। बुधवार को तेज बारिश के चलते गंगा का जलस्तर दोपहर के समय बढ़ गया। जिस पर तटीय इलाके में बसे लोगों को अलर्ट किया गया। शाम के समय जलस्तर घटने लगा। उन्होंने बताया कि तटीय इलाके में तहसील विभाग की टीम तैनात की गई है। जो लगातार जलस्तर पर नजर रख रही है। लोगों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है। बताया कि तट पर बसे लोगों के लिये विभिन्न स्थानों पर रहने की व्यवस्था की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *