बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ी

Spread the love

 

नैनीताल। नगर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में बारिश शुरू हो गई। करीब बीस मिनट जोरदार बारिश के बाद नैनीताल के मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

बारिश के दौरान नैनीताल भ्रमण पर आए पर्यटकों ने पंत पार्क से छाता की खरीदारी की। दोपहर बाद मौसम खुल गया और चटक धूप खिल गई। पर्यटकों को नैनीझील में नौकायान का लुत्फ उठाया। वहीं शाम होते ही फिर मौसम ने करवट बदली और आसमान में काले बादल छा गए। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 21़8 व न्यूनतम 14़5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक सात एमएम बारिश नैनीताल में हो चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *