आंदोलनकारियों के आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्र का कल्याण सुनिश्चित: श्रीमहंत

Spread the love

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी (निरंजनी) ने कहा की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्र का कल्याण सुनिश्चित हो सकता है। देशवासियों का आह्वान किया कि स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को अपनाकर भारत एक उन्नत राष्ट्र बनाने का काम करें। बुधवार को एसएमजेएन पीजी कलेज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में आजादी के मतवाले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रा कामनी, कामाक्षा, आंचल, आरती, गौरव बंसल, अंशिका, रिया ने लघु नाटिका के जरिए 1857 की क्रांति और जलियावाला बाग हत्याकांड को प्रस्तुत किया। मनीषा और अपराजिता ने कविता, अन्नया भटनागर, ईशिका, मेहताब आलम, आरती असवाल, चारू और मनीषा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रमों के जरिए गुलामी से आजादी की तरफ बढ़ते भारत को दिखाया गया। मौके पर सतीश जैन, ड़ सुनील कुमार बत्रा, महंत अनिल गिरी, अधीर कौशिक, ड़ संजय माहेश्वरी, ड़ मनमोहन गुप्ता, ड़ तेजवीर सिंह तोमर, डज़गदीश चंद्र आर्य, ड़ विजय शर्मा, ड़ मनोज कुमार सोही, ड़ शिव कुमार चौहान, रुचिता सक्सेना, ड़ मोना शर्मा, ड़ पूर्णिमा सुंदरियाल, दीपिका आनंद, आंकाक्षा पांडेय, मोहन चंद पांडेय, संजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
यह हुए सम्मानितरू स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे मंसा राम डंडरियाल, करतार सिंह, डोलीराम, किशन लाल, भवानी गिरी, सागर सिंह राणा, वैद्य दिनेश चंद, हवेली राम, महंत सोम गिरि, आनंद कुमार, ठाकुर खेम सिंह, ओमप्रकाश, विजय लक्ष्मी, प्रतिभा रोहेला आदि के उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों में विजय भंडारी, विनोद डंडरियाल, सरोजनी जोशी, सुरेंद्र सैनी, रविंद्र भट्ट, उमाशंकर वशिष्ठ, हरिद्वार विकास समिति के संदीप कुमार, मोहित गर्ग, मोहित गौड़, राघव मित्तल, गौरव भाटिया आदि

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *