हर्षोल्लास से मनाया गया वन्यजीव संरक्षण सप्ताह

Spread the love

काशीपुर। वन्य जीव संरक्षण के तहत वन सप्ताह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक और गीत के माध्य्म से लोगों को जागरूक भी किया गया। वन विभाग द्वारा रविवार को मुख्य चौक सहित विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्य्म से आमजन को वन्यजीवों एवं वन्य जीवन को सुरक्षित करने, वन्यजीवों से सुरक्षित रहने आदि की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से जंगल न काटने एव जंगली जीव-जंतुओं को नुकसान न पहुंचाने की अपील की। रेंज अधिकारी आरएस मनराल ने कहा कि यदि जंगल खत्म हो जाएंगे तो मनुष्य और वन्य जीव भी खत्म हो जाएंगे। वन्यजीव हमारे जीवन में उतने ही जरूरी है जितना कि हमारे प्राण हमारे शरीर के लिए। जंगल जीव जंतुओं से ही फलता फूलता है, जंगल की शोभा जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों से ही होती है। उन्होंने बताया की वन्य जीव सप्ताह एक से सात अक्टूबर तक मनाया जाएगा। यहां धन सिंह अधिकारी, भैरव सिंह बिष्ट, संतोष भंडारी, उत्तम सिंह, मिथलेश कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *