सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता को मिला मोबाइल

Spread the love

नई टिहरी। भिलंगना ब्लाक के जीआईसी घुमेटीधार में जिज्ञासा ट्रस्ट के तत्वाधान में एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उप शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद जदली ने किया। जदली ने इस मौके पर कहा कि प्रतियोगिताएं जीवन में स्वआंकलन के लिए जरूरी है।
प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद संकुल में 1120 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिनमें से प्रदर्शन के आधार पर 40 छात्र-छात्राओं का चयन किया प्रतियोगिता के लिए किया गया। जिनमें से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियांशु रावत को मोबाइल फोन, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले नीरज को साइकिल व तृतीय स्थान पाने वाले शुभम को स्टेशनरी किट की दी गई। इसके साथ-साथ इन छात्रों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 100 प्रशस्ति पत्र सांत्वना के रूप में दिए गए। ट्रस्ट के प्रतिनिधियों में पिंकी पंवार व सुनीता रावत ने शिक्षा विभाग के सहयोग पर आभार जताया। ब्लाक के संचालित सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत 2 प्रतिभागियों में प्राथमिक स्तर और जूनियर स्तर के छात्रों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *