नौ दिसंबर से देहरादून में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 9 व 10 दिसंबर को देहरादून में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार व नेता प्रतिपक्ष से बातचीत करने के उपरांत यह तय किया गया है कि सत्र देहरादून में ही आयोजित किया जाएगा। अग्रवाल ने कहा कि मेरा प्रयास होगा इस सत्र के दौरान आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के तहत भी एक दिन अतिरिक्त चर्चा के लिए रखा जाए। उन्होंने कहा कि हालांकि यह सब कार्यमंत्रणा की बैठक में तय होगा। अग्रवाल ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत एवं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ देहरादून में सत्र संचालन को लेकर चर्चा की गई थी और दोनों ही नेताओं ने देहरादून में सत्र को संचालित करने को लेकर अपनी सहमति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *