5 साल के बच्चे को गोद में रखकर महिला फुटपाथ पर बेच रही थी कपड़े, युवक ने दोनों पर उड़ेल दिया तेजाब

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत नगर इलाके में गुरुवार शाम साप्ताहिक बाजार में कपड़े बेच रही महिला व उसके पांच वर्षीय बच्चे पर युवक ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब फेंकने के बाद आरोपी फरार हो गया।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपित महिला को जानता था। भारत नगर थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपित की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, भारत नगर थाना पुलिस को गुरुवार देर शाम जानकारी मिली थी कि महिला पर तेजाब फेंक दिया गया है। 36 वर्षीय महिला के हाथ और कंधे समेत शरीर पर कई जगह जलने के निशान थे व उसके बच्चे की पीठ पर भी जलने के निशान थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह सावन पार्क में रहती है और साप्ताहिक बाजार में फुटपाथ पर कपड़े बेचती है। गुरुवार देर शाम को वह फुटपाथ पर कपड़े बेच रही थी। इसी दौरान उनकी गोद में उनका बच्चा भी था। उसी वक्त फुटपाथ से सटे पार्क से आया व महिला व उसके बच्चे पर पीछे की ओर से तेजाब फेंक दिया।
महिला के साथ-साथ बच्चा भी दर्द से चिल्लाने लगे। चिल्लाने के कारण आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपित की पहचान कर ली गई है। आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपित को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि दिल्ली में हर वर्ष करीब एक दर्जन एसिड अटैक के मामले सामने आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *