कानड़ी की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। कानड़ी की महिलाएं मृत गायों की बीमा धनराशि न मिलने से आक्रोशित हैं। महिलाओं का कहना है कि आवेदन करने के बावजूद विभाग बीमा राशि को लेकर कोई पहल नहीं कर रहा। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द बीमा राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।
इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कमला देवी सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि पूर्व में उन्होंने हजारों रुपये खर्च कर गाय खरीदी। ताकि दूध का कारोबार कर वह आत्मनिर्भर बन सकें, लेकिन लंपी वायरस के कारण चार गायों की मौत हो चुकी है। उन्होंने गाय खरीदते समय उसका बीमा भी कराया था। बीमारी से गाय के मर जाने के बाद उन्होंने नियमानुसार क्लेम के लिए आवेदन किया, लेकिन कई दिन गुजर जाने के बावजूद उन्हें अब तक भुगतान नहीं हो सका है। कहा कि दुधारू गाय के मौत से पहले से ही वह आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उस पर बीमा राशि न मिलने से उनके लिए घर चलाना भी मुश्किल हो गया है।
ये रहे मौजूदरू कमला देवी, कलावती देवी, लक्ष्मी देवी, संध्या देवी, जानकी देवी, हीरा देवी, देवकी देवी, दिनेश आर्या आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *