नगर की महिलाओं ने किया डीएम कार्यालय में प्रदर्शन

Spread the love

बागेश्वर। नगर की महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नगर पालिका के विरुद्घ नारेबाजी की। स्थाई गेट बनने से नाराज हैं। उन्होंने गेटों पर लगे ताले हटाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को नगर की महिलाएं बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि नगर पालिका ने नुमाइशखेत में तीन स्थायी गेट बना दिए हैं। चौरासी क्षेत्र को जाने वाला वाहन मार्ग बंद हो गया है। जिससे लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। पानी की आपूर्ति बाधित होने पर टैंकर आदि भी नहीं पहुंच पा रहा है। गैस का वाहन भी नहीं आ रहा है। क्षेत्र में चार प्रमुख विद्यालय हैं। स्कूल बसें भी बच्चों को नहीं पहुंचा पा रही हैं। दैवीय आपदा के दौरान फायर वाहन के लिए भी मार्ग बाधित हो गया है। नुमाइशखेत मैदान पर बड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं। वीआइपी भी वाहनों के माध्यम से वहां पहुंचते हैं। इसके अलावा बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कत हो रही है। पार्किंग की असुविधा भी है। उन्होंने कहा कि नुमाइशखेत मैदान पालिका के नाम नहीं है। वह स्थानीय लोगों का है। उन्होंने कहा कि यदि गेट बंद हुए तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान गीता कार्की, गीता साह, मनीषा पथनी, हेमा आर्या, संगीता साह, शमा साह, माया साह, कमला साह, दया साह, कविता साह, नूतन साह, नितिन साह, मोहन चंद्र पांडे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *