आशाओं का कार्य बहिष्कार रहा जारी

Spread the love

नैनीताल। आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। नैनीताल के साथ ही भवाली, भीमताल, बेतालघाट, रामगढ़ सहित सभी जगहों पर आशाओं ने प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने, टीकाकरण व कोविड डयूटी सहित सभी तरह के काम बंद है। भवाली में प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्या मिलने पहुंची। उन्होंने आंदोलन को समर्थन दिया। यहां इंदु बाला, दीपा, राधा देवी, पदमा, चम्पा, अनिता, चम्पा बगडवाल आदि आशाएं उपस्थित रहीं। वहीं, नैनीताल बीडी पांडे अस्पताल में प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल, भगवती शमी, पंकज रानी, दीपा अधिकारी, बिमला ठठोला, चंपा जोशी, हेमा ठठोला, गंगा आर्या, दुर्गा टम्टा, निर्मला चंद्रा, भगवती, दीपा अधिकारी आदि आशाएं उपस्थित रहीं। बेतालघाट में विमला उप्रेती,भगवती बोहरा, आशा तिवारी, जानकी देवी, पूजा फुलारा, दीपा पलड़िया आदि शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *